तमिलनाडु के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, दंपती की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या के रौजागांव मिल के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही एक महिला सहित दो लो

तमिलनाडु के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, दंपती की मौत

अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। नैमिषारण्य से दर्शन कर तमिलनाडु के श्रद्धालुओं को रामनगरी अयोध्या लेकर जा रही टूरिस्ट बस अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रुदौली के रोजा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की चपेट में आने से पटरंगा जनौली निवासी 60 वर्षीय राम संजीवन और उनकी पत्नी राजकुमारी की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति भी बस की चपेट में आने से घायल हो गया। बस में सवार किसी भी श्रद्धालु के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी श्रद्धालुओं को कुशलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कुलदीप प्रकाश और सीओ आशीष निगम मौके पर पहुंचे।

चार थानों की फोर्स की मदद से यातायात सामान्य कराया गया। दोपहर 12:20 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृत दोनों पति-पत्नी साइकिल से कहीं जा रहे थे। घायल को अस्पताल भेजा गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।