घर में घुसकर जानलेवा हमला
Ayodhya News - अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र में एक जानलेवा हमला हुआ है। पीड़िता नीलू मिश्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पड़ोसियों ने उसके भतीजे पर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला किया। जय मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कराई है और पीड़ित को मेडिकल व उपचार के लिए भेजवाया है। शिकायत में नीलू मिश्र पुत्री प्रेम सागर मिश्र निवासी कृष्णा मंदिर मीरापुर डेराबीबी का कहना है कि शनिवार को दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाला दीपू,सम्मुन और दीपू की मां घर में घुस आई और उनके भतीजे जय मिश्र पर जानलेवा हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी और ईंट से वारकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी भाभी ने माजरा देखा तो शोर मचाया।
परिवार के लोग बाहर निकले तो हमलावर गाली-गुप्ता देते हुए धमकी देकर भाग गए। हमले में जय का सर फट गया व हाथ टूट गया। जिसको श्रीराम अस्पताल से मंडलीय अस्पताल दर्शननगर रेफर किया गया है।-------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


