नेपाली पत्रकारों ने किया श्रीराम लला का दर्शन, पूजन

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के दर्शन के लिए नेपाल के 54 पत्रकारों का दल पहुंचा। पत्रकारों ने श्रीराम लला का दर्शन किया और मन्दिर की व्यवस्था तथा सुरक्षा को प्रशंसा की। दल के नेता मिश्रीलाल...

नेपाली पत्रकारों ने किया श्रीराम लला का दर्शन, पूजन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का दर्शन करने के लिए नेपाल के विभिन्न मीडिया हाउस से जुड़े 54 पत्रकारों का दल बीती रात अयोध्या पहुंचा। इन सभी ने शनिवार को श्रीराम लला का दर्शन किया। पत्रकार दल का नेतृत्व जनकपुर नेपाल के मिश्रीलाल मधुकर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि श्रीराम मन्दिर की व्यवस्था बहुत सुंदर है। सुरक्षा भी चाक चौबंद दिखी। उन्होंने कहा कि अयोध्या दर्शन सभी के लिए अद्भुत, अलौकिक और आह्लादकारी रहा।वह बारम्बार यहां आना चाहेंगे। बीती रात सभी पत्रकार बस से कारसेवकपुरम पहुंचे। आवास आदि का प्रबंध कारसेवक पुरम में ही किया गया था।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।