Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya News30th Convocation Ceremony at Ram Manohar Lohia Awadh University 125 Medals and 276 Doctorates Awarded

दीक्षांत समारोह: राज्यपाल पहुंचीं अवध विश्वविद्यालय, दी उपाधियां

Ayodhya News - राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह सोमवार को हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 125 मेधावियों को 140 गोल्ड मेडल प्रदान किए और 276 शोधार्थियों को उपाधि दी। स्नातक एवं परास्नातक की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याMon, 13 Oct 2025 12:05 PM
share Share
Follow Us on
दीक्षांत समारोह: राज्यपाल पहुंचीं अवध विश्वविद्यालय, दी उपाधियां

अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे शुरू हो गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में समारोह पूर्वक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों 125 मेधावियों को 140 गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। 276 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा स्नातक एवं परास्नातक की एक लाख 89 हजार 119 उपाधि एवं अंक पत्र डिजिलॉकर पर अपलोड किया गया। कार्यक्रम में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने बतौर अतिथि शिरकत किया। इसके पहले सुबह साढ़े दस बजे शोभायात्रा के साथ राज्यपाल ने सभागार में प्रवेश किया।

राष्ट्रीय गीत के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। छात्राओं ने कुलगीत गाकर स्वागत किया।कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया। राज्यपाल व अध्यक्षता कर रहीं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह की विधिवत घोषणा की। स्पेशल गेस्ट के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शिक्कत की।