
छात्रा की मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा
संक्षेप: Ayodhya News - अयोध्या में इनायत नगर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। छात्रा की मां ने बताया कि वह स्कूल जा रही थी, लेकिन पेट दर्द के कारण उसने साइकिल से उतरकर घर लौटने की जगह स्कूल के बच्चों को छोड़ दिया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की है।
अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सात नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे परिवार के अन्य बच्चों के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। घर से करीब दो सौ मीटर दूर पहुंचने पर उसने पेट दर्द की शिकायत करते हुए साइकिल से उतर गई। उसके साथ के उसे छोड़कर बच्चे स्कूल चले गए,लेकिन बेटी घर वापस नहीं लौटी।

शाम तक बेटी के घर न लौटने पर परिजनों ने स्कूल और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की,लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला तो मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इनायत नगर थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ ही तकनीकी सर्विलांस की मदद से छात्रा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




