Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya News123 Beneficiaries Selected for Chief Minister Housing Scheme in Bikapur

123 लाभार्थियों का मुख्यमंत्री आवास योजना में हुआ चयन
संक्षेप:
Ayodhya News - बीकापुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 123 लाभार्थियों का चयन किया गया। विकासखंड द्वारा उनके बैंक खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें 50 देवीय आपदा, 38 दिव्यांग, 34 विधवा महिलाएं...
Oct 08, 2024 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
बीकापुर। मुख्यमंत्री आवास के लिए विकासखंड द्वारा 123 लाभार्थियों का चयन किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए पैसा उनके बैंक खाते में भेजने की कवायद शुरू हो गई है। खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि 123 लाभार्थियों का मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए चयन किया गया था। सूची फीड कराई गई थी। जिसमें देवीय आपदा के 50 लाभार्थी, दिव्यांग 38, विधवा महिला 34 तथा कुष्ठ रोगी एक लाभार्थी मुख्यमंत्री आवास शामिल है। बताया कि 99 लाभार्थियों का चयन हो गया है। जिनके बैंक खातों में अगले दो- तीन दिन में पहली किस्त भेज दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




