छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Ayodhya News - अयोध्या के चांदपुर हरिवंश गांव में 12 वर्षीय किशोरी शिवांगी ने आत्महत्या कर ली। वह अपने ननिहाल में रह रही थी और कक्षा 7 की छात्रा थी। सुबह नाना-नानी ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अयोध्या /भदरसा संवाददाता। अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरिवंश गांव के लिम्का फैक्ट्री के बगल अपने ननिहाल में रही 12 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवदासपुर गांव निवासी लालमनि पुत्र मल्हू की 12 वर्षीया पुत्री शिवांगी कक्षा 7 की छात्रा है जो गर्मी की छुट्टी में अपने ननिहाल चांदपुर हरिवंश गांव के लिम्का फैक्ट्री के बगल नाना की घर रहती थी । रात में अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ननिहाल में रह रहे नाना नानी ने जब सुबह देखा तो इसकी जानकारी पुलिस और अपने दामाद लालमनि को दी ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


