
अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच अब निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेन्द्र दास को बखेड़ा खड़ा हो गया है। पंचों ने महंत दिनेंद्र दास को पद से हटाने का ऐलान किया है।

अयोध्या एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग सरयू नदी में नाव पर बैठकर मांस पार्टी और शराब पीते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Ayodhya News: अयोध्या में प्रधानाचार्य परिषद ने विधायकों से मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दशकों से कार्यरत प्रधानाचार्यों के स्थाईकरण की मांग की गई। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे को उठाएंगे।

Ayodhya News: इनरव्हील क्लब ऑफ फैजाबाद का वार्षिक पदग्रहण समारोह होटल टिप्सी टाउन में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु क
अयोध्या में सुबह नौ बजे के बाद से हल्की बारिश हो रही है जिससे गर्मी और उमस में राहत मिली है। मौसम विभाग ने 22 तारीख तक बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, जलभराव और गंदगी ने आवागमन को प्रभावित किया है। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्वच्छता एवं बागवानी प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय औषधीय पौधों के महत्व को बढ़ावा देना था। अनेक वृक्षों का रोपण किया गया और छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराया गया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में टिन्नू यादव से पूछताछ में सामने आया कि चढ़ावा चोरी के रुपयों को बाहर निकालने के लिए गणना कक्ष के पास बाथरूम को अस्थायी रूप से छिपाने की जगह बनाया गया। यहां टिन्नू की ओर से किसी खतरे का संकेत मिलते ही मनीष चुराए गए नोटों को छिपा देता था।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जब तक अयोध्या राम मंदिर राजनीतिक प्रभाव से मुक्त नहीं होता, वह दर्शन के लिए नहीं जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में मूल रामलला विराजमान की मूर्ति नहीं है और संतों से मंदिर को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त कराने के लिए आंदोलन करने का आह्वान किया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर नए-नए कर्मचारियों को पुलिस वैरिफिकेशन कराए बगैर ही जॉब पर रखा जाता रहा, इस बात की पुष्टि अब हो रही है। चढ़ाए गए रकम की गिनती करने के लिए लगाए कर्मचारियों में से पांच जांच में फेल हो गए।
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हर दिन नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। टिन्नू यादव ने बेनामी संपत्ति बनाई है। किराएदार महेश के पास कथित तौर पर मिली संपत्ति को भी उससे ही जोड़ कर देखा जा रहा है। रिमांड के दौरान टिन्नू यादव से इस मुद्दे पर भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।