अयोध्या में बड़ी रेड, कार में मिला करोड़ों का खजाना, 3.5 कुंतल चांदी और सोने के जेवरात जब्त
यूपी के अयाेध्या में जीएसटी विभाग ने रेड कर बड़ी कार्रवाई की है। टोल प्लाजा एक स्पोर्ट्स कार से खजाना मिला। कार से करीब साढ़े तीन कुंतन चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

जीएसटी विभाग ने गुरुवार देर शाम पुलिस की मदद से अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी कार्रवाई की है। कार में करोड़ों का खजाना मिला है। अयोध्या के रोनाही टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए एक स्पोर्ट्स कार से करीब साढ़े तीन कुंतन चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के आभूषण बरामद किए। बरामद माल के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग को दोपहर में इनपुट मिला था कि अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बड़ी मात्रा में बिना वैध दस्तावेज के चांदी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जीएसटी अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से रोनाही टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक स्पोर्ट्स कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के आभूषण मिले।
अपर आयुक्त (ग्रेड-1) बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन में मौजूद व्यक्ति बरामद सोना-चांदी के संबंध में कोई वैध बिल या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। फिलहाल पूरे माल को जब्त कर लिया गया है और संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
जब्त किए गए सोना-चांदी को सुरक्षा की दृष्टि से कोषागार में जमा कराने की तैयारी
उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय में वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए सोना-चांदी को सुरक्षा की दृष्टि से कोषागार में जमा कराने की तैयारी की जा रही है।
मुजफ्फरनगर में भी फर्जी बिलों से जीएसटी चोरी 20 लाख रुपये का माल जब्त
इससे पहले मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के खतौली मोबाइल टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय जीएसटी चोरी पकड़ी है। मेरठ के मटौर में फर्जी कंपनी कागजों में दिखाकर वहां से ई-वे बिल के जरिए बिना बिल्टी हरियाणा में सप्लाई हो रहे माल की टीम ने एक गाड़ी जब्त की है। टीम अधिकारियों ने 20 लाख रुपये की माल से भारे वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हरियाणा की डीजीजीआई और मेरठ के एसआईबी ज्वाइंट कमिश्नर को भी इस मामले से अवगत कराकर जांच के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर के शाहपुर में जीएसटी की खतौली मोबाइल यूनिट के सहायक आयुक्त नितिन कुमार वाजपेयी ने 20 लाख रुपये मूल्य की 10070 किलो लेड इनगाट्स से भरे वाहन को जब्त किया है। यह वाहन मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर से माल लेकर हरियाणा के लिए निकला था, लेकिन वाहन परिवहन के लिए मेरठ के मटौर की फर्जी फर्म कागजों में दिखाकर ई-वे बिल जनरेट किया।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

