Hindi NewsUP NewsAyodhya GST Dy Commissioner Prashant Singh resigns in support of Yogi over Shankaracharya Avimukteshwarnand controversy
शंकराचार्य विवाद में दूसरा इस्तीफा: योगी के समर्थन में GST के Dy कमिश्नर प्रशांत सिंह ने छोड़ी नौकरी

शंकराचार्य विवाद में दूसरा इस्तीफा: योगी के समर्थन में GST के Dy कमिश्नर प्रशांत सिंह ने छोड़ी नौकरी

संक्षेप:

शंकराचार्य के मुद्दे पर अब अयोध्या से एक इस्तीफा आया है। यहां जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को दो पन्ने का इस्तीफा भेजा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यह कदम उठाने की बात कही है।

Jan 27, 2026 03:30 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शंकराचार्य विवाद के बीच अयोध्या से एक बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। जीएसटी विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है, जो दो पन्नों का बताया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है। इससे पहले सोमवार को शंकराचार्य विवाद और यूजीसी को लेकर बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार ने इस्तीफा दे दिया था। यूपी में यह दूसरा इस्तीफा सामने आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशांत कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई अभद्र टिप्पणी से वे गहरे आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस प्रदेश का नमक खाता हूं और जिस प्रदेश से मुझे वेतन मिलता है, मैं उसका पक्षधर हूं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने गए मुख्यमंत्री हैं और उनका इस तरह अपमान किया जाना वह बर्दाश्त नहीं कर सकते।

अपने सिद्धांतों के आधार पर पद छोड़ने का फैसला किया

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से इस बयान को लेकर मानसिक रूप से व्यथित थे। अंततः उन्होंने आत्मसम्मान और अपने सिद्धांतों के आधार पर पद छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह इस्तीफा किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वेच्छा से दिया गया निर्णय है।प्रशांत कुमार सिंह ने आगे कहा कि जब उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा, तब वे अपने निजी संसाधनों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देंगे। उन्होंने समाज और राष्ट्रहित में कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता भी जताई। इस इस्तीफे के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसे शंकराचार्य विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसने प्रदेश की राजनीति में पहले ही तीखी बहस छेड़ रखी है। अयोध्या जैसे संवेदनशील और धार्मिक महत्व के शहर से आए इस इस्तीफे को अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:PCS अलंकार के समर्थन में उतरे ब्राह्मण-हिंदूवादी संगठन, UGC का विरोध तेज

इससे पहले सोमवार को शंकराचार्य और उनके शिष्यों के कथित अपमान तथा यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पीसीएस अफसर अलंकर ने इसे पूरी तरह सोच-समझकर लिया गया निर्णय बताया और साफ किया है कि वह किसी भी दबाव या समझाइश में आकर अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। वहीं इसके बाद हलचल तेज है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |