Hindi NewsUP NewsAyodhya explosion shaking windows and doors of houses
अयोध्या में विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा, दूर तक मकानों की खिड़कियां-दरवाजे हिल गए

अयोध्या में विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा, दूर तक मकानों की खिड़कियां-दरवाजे हिल गए

संक्षेप:

यूपी के अयोध्या में विस्फोट से तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसकी धमक से काफी दूर बने मकानों की खिड़की और दरवाजे तक हिल गए।

Fri, 10 Oct 2025 08:11 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के अयोध्या में पूराकलंदर क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत भदरसा के ग्राम सभा कल्याण भदरसा का मजरा पगला भारी में गुरुवार की शाम करीब सवा सात बजे एक मकान के अंदर भीषण विस्फोट से भवन स्वामी, तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे अकेले बने मकान में विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसकी धमक से काफी दूर बने मकानों की खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक विस्फोट की आवाज सुनी। देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों लोग जुट गए। सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। दो जेसीबी,अग्निशमन की तीन गाड़ियां, एसडीआरफ, फारेंसिक टीम, 6 एंबुलेंस की गाड़ियां और डॉग स्क्वाड पहुंच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देर रात तक मकान के मलबे को हटाने के लिए ग्रामीण और बचाव दल मौके जुटा रहा। विस्फोट की भीषण आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। घर के मालिक का शव बीस मीटर दूर जा गिरा, जहां घर था वहां सिर्फ घर के पिलर व मलबा ही बचा। दो शव बिल्कुल कालेज पड़ चुके थे। जो जहां था वह भाग कर घटना स्थल पर पहुंचा। हर तरफ चीख पुकार मच गयी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां पहुंचने लगीं।

ये भी पढ़ें:अयोध्या में फिर विस्फोट, जमींदोज हो गया मकान, दूर तक सुनाई दी गूंज, पांच की मौत

शाम का समय होने के कारण थोड़ा अंधेरा था जिसमें सायरन बजाती हुई पुलिस की गाड़ियां पहुंच रही थीं। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर होने लगा। जेसीबी से मलबा हटवाया जाने लगा। दबे हुए लोगों की तलाश शुरू हो गयी।

करीब एक कि.मी. दूर तक सुनायी दी विस्फोट की आवाज : मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि विस्फोट की आवाज करीब एक कि.मी. दूर तक सुनायी दी है। घटना स्थल के पास लोगों भारी भीड़ जमा है। सैकड़ों लोग मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां, फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। मकान की छत उड़ गयी है केवल पिलर खड़े दिख रहे हैं। डीएम ने बताया कि घटना प्रेशर कुकर के फटने अथवा दूसरे किसी चीज से हुई है। छानबीन चल रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |