Hindi NewsUP NewsAyodhya Deepotsav illuminated with drones and laser shows see photos
अयोध्या दीपोत्सव में टेक्नोलॉजी और भक्ति का संगम, ड्रोन और लेजर शो से जगमग हुई रामनगरी, देखें फोटो

अयोध्या दीपोत्सव में टेक्नोलॉजी और भक्ति का संगम, ड्रोन और लेजर शो से जगमग हुई रामनगरी, देखें फोटो

संक्षेप:

दीपों की जगमगाहट, जय श्रीराम के नारों और भक्ति की भावनाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का राज्याभिषेक कर नौवें भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ किया। वहीं, इस दौरान ड्रोन और लेजर शो देखने को मिला।

Sun, 19 Oct 2025 07:59 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

शाम ढलते ही अयोध्या का आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। रामकथा पार्क में आयोजित लेजर और ड्रोन शो ने दीपोत्सव की भव्यता को कई गुना बढ़ा दिया। लेजर शो में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया, जबकि सैकड़ों ड्रोन ने आकाश में ‘जय श्रीराम’ और ‘अयोध्या दीपोत्सव’ जैसे शानदार आकृतियां बनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
Ayodhya Deepotsav

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में भगवान राम और सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का 'राज्याभिषेक' कर नौवें भव्य दीपोत्सव का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना करने के बाद अपने संबोधन में दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हमने 2017 में अयोध्या धाम में दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया, तो इसके पीछे हमारा उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना था कि वास्तव में दीप कैसे जलाए जाते हैं।

Ayodhya Deepotsav

रविवार की शाम अयोध्या दीपोत्सव की भव्य रौनक में डूब गई। रामकथा पार्क में भगवान राम और सीता के अवतरण और राज्याभिषेक का दृश्य लाखों श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम के रथ को खींचना शुरू किया, पूरे पार्क में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी। 9वें दीपोत्सव में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संतों ने राम दरबार पर पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत वस्त्र एवं माल्यार्पण कर किया गया।

ayodhya deepotsav

इससे पहले, जैसे ही पुष्पक विमान रामकथा पार्क में उतरा, श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष करते दिखाई दिए। दीपोत्सव की यह भव्यता और श्रद्धालुओं की भक्ति ने अयोध्या की गलियों और रामकथा पार्क को रौशन कर दिया।

ayodhya deepotsav

सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह और राकेश सचान समेत अन्य मंत्रियों के साथ लेजर शो का आनंद लिया।

ayodhya diwali

दिन में रामकथा पार्क में कलाकारों ने कथक नृत्य के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कला और भक्ति का यह संगम दीपोत्सव को और भी मनोरम बना गया।

ayodhya diwali

रामपथ पर माता काली के भेष में सजी एक महिला ने नृत्य कर सभी का ध्यान खींच लिया। भक्ति और उत्साह से भरे इस प्रदर्शन ने दीपोत्सव के माहौल को और भी दिव्य बना दिया।

ayodhya diwali

स्वर्णिम रोशनी में नहाया भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में जलते दीपों की झिलमिलाहट ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया, मानो स्वयं त्रेता युग धरती पर उतर आया हो।

ayodhya diwali ram mandir

राम की पैड़ी पर आयोजित बहुप्रतीक्षित ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आस्था और आधुनिक तकनीक के संगम से सजे इस दृश्य को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। पूरा वातावरण 'जय श्रीराम' के उद्घोषों से गूंज उठा। आसमान में 1,100 ड्रोन द्वारा जब रामायण के प्रसंगों की झलकियां उभरने लगीं, तो हर आकृति पर तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी के स्वर गूंज उठे।

drone show ayodhya
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |