Hindi NewsUP NewsAyodhya Deepotsav A monkey army of 100 children will be the main attraction
अयोध्या दीपोत्सव: 100 बच्चों की वानर सेना होगी मुख्य आकर्षण, एआई कैमरे और ड्रोन से होगी निगरानी

अयोध्या दीपोत्सव: 100 बच्चों की वानर सेना होगी मुख्य आकर्षण, एआई कैमरे और ड्रोन से होगी निगरानी

संक्षेप:

दीपोत्सव के लिए होने वाले मॉक ड्रिल से दस दिन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।  पर्यटन मंत्री ने कहा, इस दीपोत्सव का विशेष आकर्षण करीब 100 बच्चों की वानर सेना होगी, जो प्रभु श्रीराम की रथ यात्रा के दौरान उपस्थित रहेंगे।

Oct 08, 2025 09:52 pm ISTPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, अयोध्या
share Share
Follow Us on

दीपोत्सव के लिए होने वाले मॉक ड्रिल से दस दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों, अयोध्या प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पर्यटन मंत्री ने कहा, इस दीपोत्सव का विशेष आकर्षण करीब 100 बच्चों की वानर सेना होगी, जो प्रभु श्रीराम की रथ यात्रा के दौरान उपस्थित रहेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह आयोजन न केवल भव्य और यादगार हो, बल्कि सुरक्षा, स्वच्छता और आगंतुक सुविधाओं के मामले में भी मिसाल पेश करें। एआई आधारित कैमरों से होगी निगरानी उन्होंने कहा कि दीपोत्सव आयोजन में आगंतुकों की संख्या की जानकारी के लिए एआई आधारित कैमरों से निगरानी प्रणाली हेतु समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, शोभा यात्रा के दौरान पर्यटकों और दर्शनार्थियों को सड़क के दोनों ओर सुव्यवस्थित तरीके से अवलोकन की उचित व्यवस्था रहेगी। हेलीपोर्ट से राम रथ तक रास्ते के दोनों ओर ढोल नगाड़ों, पुष्प, अबीर, गुलाल व राम दरबार आदि सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में दीपोत्सव के सजीव प्रसारण हेतु 35 एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था के साथ ही केबल प्रसारण में दिक्कत ना आए, उसके निर्देश दिए गए। धर्म पथ पर प्रकाश सज्जा एवं कांसेप्ट लाइटिंग, 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो, कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो, म्यूजिकल ग्रीन फायर क्रैकर्स शो, स्वदेश निर्मित 1100 ड्रोन शो के दौरान उपस्थित लोगों की सुरक्षा और देखने की उचित व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:मुस्लिम दंपति ने राम मंदिर में टेका माथा, दर्शन के बाद की योगी सरकार की सराहना

राममंदिर में ध्वजारोहण समारोह में आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या आने का कार्यक्रम तय हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक के बाद राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राममंदिर में आज ध्वजारोहण समारोह के कार्यक्रम की मॉक ड्रिल की गई। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में ध्वजारोहण समारोह में राममंदिर सहित सभी मंदिरों में लगने वाले ध्वजों के रंग और आकार की भी चर्चा की गई और इस पर सदस्यों ने अपनी राय भी रखी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |