दर्शन करने जा रही महिला से ऑटो में दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

अलीगढ़
share

अलीगढ़ को शर्मसार करने वाली वारदात घटना सामने आई। राजस्थान से बेलौन देवी दर्शन के जा रही विवाहिता के साथ ऑटो चालक ने सुनसान मैदान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता फरार हो गए।

Auto driver raped woman after taking her to a secluded place
दर्शन करने जा रही महिला से ऑटो में दरिंदगी

UP News: यूपी के अलीगढ़ में रविवार की रात समाज को शर्मसार करने वाली वारदात घटना सामने आई। राजस्थान से बेलौन देवी दर्शन के जा रही 23 वर्षीय विवाहिता के साथ ऑटो चालक ने सुनसान मैदान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता का बैग फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने देर रात ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाका निवासी 23 वर्षीय महिला के अनुसार उसने एक साल पहले राजस्थान के करौली जिला के रहने वाले युवक से कोर्ट मैरिज की थी। ये शादी परिजनों की मर्जी के बगैर की थी। तभी से मायके वाले नाराज चल रहे थे, इसलिए महिला का अपने घर पर आना-जाना भी नहीं है। लेकिन, वह हर महीने बेलौन देवी पर जाप करने के लिए आती है। हर बार की तरह रविवार को वह राजस्थान से बेलौन जाने के लिए बस से रविवार देररात साढ़े 11 बजे अलीगढ़ पहुंची। यहां सूतमिल से ऑटो लेकर मसूदाबाद पहुंची। करीब 12 बजे वह मसूदाबाद से बाबा कॉलोनी स्थित अपनी सहेली के घर जाने के लिए एक ऑटो में बैठी।

ऑटो में पहले से तीन महिलाएं और आगे की सीट पर दो युवक बैठे थे। एटा चुंगी पर तीनों महिलाएं उतर गईं। इसके बाद दोनों युवकों ने ऑटो को सुनसान गली की तरफ मोड़ दिया और करीब एक बजे रात में एक खाली मैदान में ले गए। वहां एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की, जबकि दूसरा बाहर रहा। दोनों आरोपी आपस में एक-दूसरे को कृष्णा और बाबा नाम से बुला रहे थे। ऑटो आसमानी रंग का बताया गया है। पीड़िता किसी तरह भागकर गली में आई और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों को इकट्ठा होता देख दोनों आरोपी पीड़िता का बैग फेंककर ऑटो समेत फरार हो गए।

अश्लील वीडियो बना डेढ़ साल तक रेप

रेप से जुड़ा मामला मुजफ्फरनगर से भी सामने आया है। जहां विवाहिता के नहाते हुए की पड़ोसी ने धोखे से अश्लील वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। विवाहिता ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति हरियाणा में नौकरी करता है। पड़ोस के ही आरोपी अबुजर ने उसकी नहाते समय की अश्लील वीडियो बना ली और उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए डेढ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा और रेप की भी वीडियो बनाता रहा। विवाहिता के द्वारा विरोध करने पर आरोपी शादी करने का झांसा देने लगा। उसने आरोपी पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नगद भी ले लिए। फिर बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। छह सितंबर को आरोपी अबुजर और उसके भाई ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमहिला से ऑटो में दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर ड्राइवर ने किया रेप