ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाजिपं अध्यक्ष ने की पशुपालक की आर्थिक मदद

जिपं अध्यक्ष ने की पशुपालक की आर्थिक मदद

औरैया। संवाददाता लगातार बारिस के चलते अजीतमल तहसील के सिखरना गांव में मकान ढह...

जिपं अध्यक्ष ने की पशुपालक की आर्थिक मदद
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाTue, 03 Aug 2021 05:40 AM
ऐप पर पढ़ें

औरैया। संवाददाता

लगातार बारिस के चलते अजीतमल तहसील के सिखरना गांव में मकान ढह गया था। हादसे में नौ मवेशी दबकर मर गए थे। जिससे मवेशी मालिक के आगे रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया था।

सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे सिखरना गांव पहुंचे। इस दौरान जिलापंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने मवेशी मालिक छोटे दोहरे की आर्थिक मदद की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार दुबे भी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि जल्द ही सरकार से मदद दिलाने के लिए प्रशासन से कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिस से तमाम लोगों के मकान ढह गए हैं। जिससे वह आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे लोगों का सर्वे प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। जल्द ही उन सबकी शासन की ओर से मदद की जाएगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार दुबे, किशनु चौहान, जीतू सेंगर, आलोक, आशू आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें