ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाखेत में पानी लगाने के विवाद में युवक का काटा अंगूठा

खेत में पानी लगाने के विवाद में युवक का काटा अंगूठा

खेत में पानी लगाए युवक को किसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया। हाथापाई में युवक के हाथ का अगूंठा कट गया। मामले में जब उसने पुलिस से शिकायत की। तब पुलिस ने दोनों को बुलाकर राजीनामा करा...

खेत में पानी लगाने के विवाद में युवक का काटा अंगूठा
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSat, 19 May 2018 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

खेत में पानी लगाए युवक को किसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया। हाथापाई में युवक के हाथ का अगूंठा कट गया। मामले में जब उसने पुलिस से शिकायत की। तब पुलिस ने दोनों को बुलाकर राजीनामा करा दिया। साथ ही इलाज में आने वाले खर्च दिलाने का आश्वासन दिया। मगर अब विपक्षी और पुलिस दोनों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।

बिधूना कोतवाली की रुरुगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम मके का पुरवा निवासी युवक अनुरुद्ध दोहरे पुत्र ब्रजकिशोर 24 वर्ष ने बताया की दो दिन पूर्व गुरुवार के दिन खेत में पहले पानी लगाने के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने उसे पीटा। इसके बाद उसके हाथ का अंगूठा भी काट लिया जिसकी शिकायत उसने रुरुगंज पुलिस को तहरीर देकर की। रुरुगंज पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय राजीनामा करा दिया। और कहा कि शुक्रवार सुबह विपक्षी के घर चले जाना वह तुम्हारा इलाज करा देगा। मगर जब वह उसके घर गया तब उसने गाली गलौज कर उसे भगा दिया। इस पर वह फिर रुरुगंज चौकी पहुंचा वहां से पुलिस ने उसे भगा दिया और आगे से चौकी पर न आने की धमकी भी दी। एक तरफ सरकार पुलिस महकमे को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए नित नए परिवर्तन कर रही है। लेकिन पुलिस के कुछ लोगों के बदौलत आज भी खाकी पर आरोप लग रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें