विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन आज

Mar 06, 2026 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'माय भारत' और राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से 7 मार्च को तिलक महाविद्यालय में 'विकसित भारत युवा संसद-2026' का आयोजन होगा। 18 से 25 वर्ष के युवा प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। चयनित प्रतिभागियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार रखने का मौका मिलेगा।

विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन आज

औरैया, संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘माय भारत’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सात मार्च को तिलक महाविद्यालय परिसर में ‘विकसित भारत युवा संसद-2026’ का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के युवा प्रतिभागी भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवि कुमार ने बताया कि इस आयोजन को लेकर महाविद्यालय और मंत्रालय के बीच पूर्व में एमओयू संपन्न हुआ था। इसी के तहत जनपद स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन तिलक महाविद्यालय में किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जय सिंह ने बताया कि ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार रखने के लिए अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रस्तुतीकरण के दौरान विषय की समझ, तार्किक विश्लेषण, संवैधानिक मूल्यों की जानकारी तथा प्रभावी अभिव्यक्ति को निर्णायक मंडल के प्रमुख मूल्यांकन मानदंडों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य विधानसभा स्तर पर आयोजित युवा संसद में अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा, जबकि राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे। माय भारत के उपनिदेशक अनवर वारसी ने जनपद के सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जोड़ने, उनकी सोच और निर्णय क्षमता को विकसित करने तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण पर अपने विचार नीति निर्माताओं तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।