Auraiya News: पारिवारिक कलह में युवक ने हाथ काटकर खुद को किया घायल
हिन्दुस्तान, औरैया
Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के चैनी का पुरवा गांव में एक 18 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कलह के बीच धारदार वस्तु से अपने हाथ को काट लिया। इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के चैनी का पुरवा गांव में गुरुवार को पारिवारिक कलह के बीच 18 वर्षीय युवक ने धारदार वस्तु से हाथ काटकर खुद को घायल कर लिया। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। चैनी का पुरवा निवासी बाबू का गुरुवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान उसने धारदार वस्तु से अपने हाथ पर वार कर लिया। हाथ से खून निकलता देख परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर युवक और उसके परिजनों से जानकारी ली।
पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।


