छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

औरैया के मढ़ापुर गांव में एक युवक विजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह करीब आठ दिन पहले घायल अवस्था में मिला था। परिवार ने बताया कि विजय रात में दावत से लौटने के बाद छत पर सो गया था। सुबह उसे घायल पाया गया और बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गई।

छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ापुर गांव निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक करीब आठ दिन पहले घर के बाहर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। बुधवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मढ़ापुर निवासी 40 वर्षीय विजय सिंह पुत्र रामदीन 28 अप्रैल की रात दावत में गया था। परिजनों के अनुसार, रात में लौटने के बाद वह मकान की छत पर सोने चला गया था। सुबह लोगों ने उसे घर के बाहर सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन घायल विजय सिंह को मेडिकल कॉलेज चिचौली लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार वाले उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। बताया गया कि बुधवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने युवक को घर भेज दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी शांति देवी और दो पुत्र शिवा व शिवम को छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।