औरैया में भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
Auraiya News - अजीतमल में एक युवक को प्रशासन के खिलाफ भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने लोगों से ऐसी सामग्री साझा न करने की अपील की है।

अजीतमल, संवाददाता। सोशल मीडिया पर प्रशासन के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर लोगों को उकसाने के आरोप में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असेवटा निवासी चौधरी योगेश बिसारिया द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट साझा की गई थी, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्ट की जांच कर कार्रवाई शुरू की।कोतवाली निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ सामग्री प्रसारित न करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


