सट्टे की खाईबाड़ी लगाते युवक को पुलिस ने दबोचा

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

अजीतमल पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 710 रुपये नकद, एक सट्टा पर्ची और पेन बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम सीबू खां है, जो राहगीरों को सट्टा खिलाता था।

सट्टे की खाईबाड़ी लगाते युवक को पुलिस ने दबोचा

अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने कस्बा जाना रोड पर सट्टे की खाईबाड़ी लगाते एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी, सट्टा पर्ची और पेन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराध रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में मुरादगंज ओवरब्रिज के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा जाना रोड पर एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रिजवान पुत्र मुश्ताक के नव निर्माणाधीन मकान के सामने पटिया पर बैठे युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक राहगीरों को ‘10 लगाओ, 90 पाओ’ कहकर सट्टा खिलाता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सीबू खां पुत्र सिराज अहमद निवासी ग्राम दलेलनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 710 रुपये नकद, एक सट्टा पर्ची और एक पेन बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।