मकान से सामान निकालने से रोकने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

कोतवाली क्षेत्र की एक युवती पूजा ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है कि वे उसे अपने पिता के मकान में रखा सामान निकालने से रोक रहे हैं। पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। पूजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।

मकान से सामान निकालने से रोकने का आरोप

अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपने ही परिजनों पर मकान में रखा सामान नहीं निकालने देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चैनी का पुरवा निवासी पूजा पुत्री स्वर्गीय राजवीर सिंह दोहरे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का करीब चार वर्ष पूर्व निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली, जिससे वह अकेली रह गई। युवती का आरोप है कि उसके बाबा ने उसके पिता के हिस्से की जमीन परिवार के अन्य सदस्यों के नाम कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसके पिता के मकान में रखा निजी सामान भी उसे नहीं लेने दिया जा रहा है। आरोप है कि सोमवार शाम जब वह अपना सामान लेने घर पहुंची तो उसके चाचा सुरेंद्र, अवधेश और अनिल ने उसे सामान निकालने से रोक दिया और विवाद करने लगे। मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।