Auraiya News: घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाया, पड़ोसियों ने बचाया

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: - शराब पीने को लेकर घर में होता था विवाद, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर- पत्नी बेटे के पास जाने को निकली थी, पड़ोसियों ने फोन कर दी घटना की जानकारीफफूंद,

Auraiya News: घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाया, पड़ोसियों ने बचाया

Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तर्रई गांव में रविवार को घरेलू कलह के बीच 44 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। पड़ोसियों की नजर पड़ने पर उसे समय रहते फंदे से नीचे उतार लिया गया। परिजन गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने सौ शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया।तर्रई गांव निवासी 44 वर्षीय हरिश्चंद्र रविवार को घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे में फंदा लगा लिया। पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। पत्नी ने बताया कि हरिश्चंद्र शराब पीता है।

शराब पीने से मना करने और कामकाज को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह वह अपने भाई के साथ बल्लभगढ़ में नौकरी कर रहे बेटे के पास जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में पड़ोसियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी तो वह वापस घर पहुंची। इसके बाद परिजन हरिश्चंद्र को सीएचसी दिबियापुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे सौ शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाया, पड़ोसियों ने बचाया