युवक ने फांसी लगा दे दी जान, 11 महीने पहले हुई थी शादी
Auraiya News - फफूंद, संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम भौनकपुर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में
फफूंद, संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम भौनकपुर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप ने शुक्रवार रात अपने घर की छत पर पिलर में लगे सरिया से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी। वह अपनी पत्नी के साथ अलग मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी करीब 11 महीने पहले 29 अप्रैल 2025 को इटावा जनपद के नगला जोर निवासी युवती से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी।शनिवार
तड़के जब ग्रामीण गेहूं की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर छत पर लटके शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर सो रही पत्नी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता लाखन सिंह समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में बड़े भाई दीपचंद और बहनें कुशमा व प्रियंका हैं, जो सभी विवाहित हैं। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


