औरैया में डॉ हैनीमैन को किया नमन, चिकित्सा पद्धति पर चर्चा
Auraiya News - औरैया के जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय में विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ हैनीमैन को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ सुधांशु दीक्षित ने होम्योपैथी की विशेषताओं और इसकी वैश्विक सफलता के बारे में बताया। इस अवसर पर कई चिकित्सकों ने भी डॉ हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

औरैया, संवाददाता। जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय चिचोली में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होम्योपैथी के जनक डॉ हैनीमैन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ सुधांशु दीक्षित ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की उपलब्धियों व वैश्विक स्तर पर इसकी गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ सुधांशु दीक्षित ने कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो आज विश्वभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि कम दुष्प्रभाव और दीर्घकालिक लाभ के कारण यह पद्धति मरीजों के बीच विश्वास कायम कर रही है।
इस अवसर पर जनपद स्तर के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भी डॉ हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ एस के राहुल, डॉ परवीन, डॉ अमर रत्न गौतम, डॉ सीमा जोशी, डॉ प्रभा भारती, डॉ शेफाली राज सिंह और डॉ संगीता परिहार शामिल रहीं। साथ ही राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में संचालित योग वेलनेस सेंटर के प्रभारी वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ योगेंद्र कुमार मिश्र ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पांडे, कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्ण कुमार राठौर, फार्मासिस्ट श्रीपाल, प्रियांशु पटेल, शिवम कुमार मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी—आलोक कुमार, अभिषेक, अवनीश, पुष्पेंद्र, नितिन राजपूत, सुभाष, सुनील और अंकित मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


