Auraiya News: रक्षाबंधन पर महिला पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजारों में भीड़ के बीच महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त की और महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। थाना पुलिस ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाई।

Auraiya News: रक्षाबंधन पर महिला पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान

Auraiya News: रक्षाबंधन पर बाजारों में बढ़ी भीड़ के बीच गुरुवार को महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की कमान संभाली। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर निगरानी की गई। महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने बाजार में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खरीदारी के लिए पहुंचीं महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। त्योहार के चलते बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। ऐसे में थाना पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी। महिला पुलिसकर्मी भी लगातार गश्त करती रहीं। थाना पुलिस की ओर से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: रक्षाबंधन पर महिला पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान