ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयामहिलाओं के लिए मददगार साबित होगा महिला हेल्प डेस्क

महिलाओं के लिए मददगार साबित होगा महिला हेल्प डेस्क

कोतवाली अजीतमल परिसर में महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष का उद्घाटन शुक्रवार को एडीएम रेखा एस चौहान ने एएसपी कमलेश दीक्षित के साथ फीता काटकर किया। क्षेत्र की आईं हुईं महिलाओं-छात्राओं के साथ...

महिलाओं के लिए मददगार साबित होगा महिला हेल्प डेस्क
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाFri, 23 Oct 2020 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली अजीतमल परिसर में महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष का उद्घाटन शुक्रवार को एडीएम रेखा एस चौहान ने एएसपी कमलेश दीक्षित के साथ फीता काटकर किया। क्षेत्र की आईं हुईं महिलाओं-छात्राओं के साथ गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को हेल्प लाइन के बारे में जानकारियां दी गईं।

एडीएम रेखा एस चौहान ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाने के साथ साथ हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। यह महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। महिलाओं को डरना नहीं है, बल्कि विषम परिस्थितियों में 1090,181,1076,112, 1098, 102, 108 आदि हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लेनी है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने कहा कि अजीतमल कोतवाली को जनपद का नोडल बनाया गया है। महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष का शुभारम्भ किया गया है। राउण्ड क्लॉक की ड्यूटियां रहेगी। आने वाली महिलाओं की समस्याओं को लेकर उन्हें रिसीविंग दी जाएगी। सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए वास्तविक समस्याओं का समय से निराकरण किया जाएगा। महिलाओं से वार्ता कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए जागरूक किया गया। इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क सदैव उनके सम्मान, सुरक्षा के लिये तत्पर रहेगी। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि महिलाओं को अब डरने की जरूरत नहीं है। पूरे जनपद में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना होने के साथ साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इस दौरान ईओ विजय कुमार सिंह, महिलाहेल्प डेस्क प्रभारी एसआई पूनम यादव, एण्टी रोमियो प्रभारी निशा चौधरी, कक्ष प्रभारी सविता, पूर्व चेयरमैन मदन लाल पोरवाल, मंजेश शर्मा, रश्मि, दीपिका, आरती, कविता, निशा, करीब आधा सैकड़ा महिलाएं और छात्रायें मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें