मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला घायल, मुकदमा दर्ज
Auraiya News - दिलीपपुर गांव में एक महिला को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना 27 मार्च को हुई, जब महिला लक्ष्मनपुर में झंडा चढ़ाने जा रही थी। घायल महिला को सीएचसी से सैफई रेफर किया गया।

अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव दिलीपपुर में सड़क किनारे जा रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलीपपुर निवासी राजीवर ने तहरीर में बताया कि 27 मार्च को उनकी पत्नी विनीता लक्ष्मनपुर में झंडा चढ़ाने जा रही थीं, तभी मुहम्मदाबाद निवासी चंदन यादव ने तेज रफ्तार व शराब के नशे में बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया। थानाप्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


