नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, चलती बाइक से गिरी महिला गंभीर
Auraiya News - एक महिला अपने परिवार के साथ शादी समारोह से लौटते समय बाइक चला रही थी कि अचानक उसे नींद आ गई और वह गिर गई। गंभीर चोट के चलते उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह घटना थकान और नींद के कारण हुई, जो कई बार सड़क हादसों का कारण बनती है।

अछल्दा, संवाददाता। शादी समारोह से परिवार सहित बाइक से घर लौट रही एक महिला को रास्ते में नींद की झपकी आ गई, जिससे वह चलती बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और राहगीरों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गुनौली गांव निवासी सपना देवी 32 वर्ष पत्नी राहुल अपने पति और दो बच्चों के साथ रसूलाबाद से शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से वापस घर लौट रही थीं।
बताया जा रहा है कि शाला बम्बा के पास पहुंचने पर अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं। गिरते ही उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं। हादसे के बाद पति ने राहगीरों की मदद से तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में इस हादसे को लेकर चर्चा होती रही। लोगों का कहना था कि रातभर जागरण और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान कई बार हादसों की वजह बन जाती है। चिकित्सकों ने भी वाहन चलाते समय थकान या नींद महसूस होने पर कुछ देर विश्राम करने की सलाह दी है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


