ससुराल आई महिला से छेड़छाड़ कपड़े फाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - ससुराल आई महिला से छेड़छाड़ कपड़े फाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज, ससुराल आई महिला से छेड़छाड़ कपड़े फाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

ससुराल आई महिला से छेड़छाड़ कपड़े फाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल आई महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चार अप्रैल को कानपुर से अपने ससुराल आई थी। यहां उसने अपने खेत के बटाईदार शिवराम सिंह से फसल में हिस्सा मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान विशाल यादव उर्फ बाबा, अमित यादव, भूरी देवी समेत अन्य लोगों ने, स्वदेश यादव के उकसाने पर, उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसे जमीन पर पटक दिया और सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकली और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।