Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsWoman Commits Suicide Due to Illness and Financial Troubles in Auraiya
 नौ खबरें सिंगल व संक्षेप

नौ खबरें सिंगल व संक्षेप

संक्षेप: Auraiya News - बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जानऔरैया, संवाददाता।शहर के नलकूप सैनिक कालोनी में शुक्रवार दोपहर एक वृद्ध महिला ने बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके...

Fri, 14 Nov 2025 07:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान औरैया, संवाददाता। शहर के नलकूप सैनिक कालोनी में शुक्रवार दोपहर एक वृद्ध महिला ने बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नलकूप विभाग के पास सैनिक कालोनी निवासी 80 वर्षीय इकबाल जहां पत्नी मुहम्मद शहीद काफी समय से बीमार चल रही थीं। परिजन इलाज के लिए परेशान थे और आर्थिक स्थिति भी दयनीय थी। शुक्रवार दोपहर महिला ने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कच्ची दीवार गिरने से महिला व बच्चे घायल औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादलपुर में शुक्रवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवालों ने मलबा हटाकर घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। ग्राम कादलपुर निवासी 30 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी आशीष कुमार सुबह घर में खाना बना रहीं थीं। पास में उनकी 10 वर्षीय पुत्री पलक अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान ईंटों से बनी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और तीनों उसके मलबे में दब गए। परिजनों ने तत्काल मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला और बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें शय्या जिला अस्पताल चिचोली रेफर कर दिया। परिवारजन दहशत में हैं। बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेन निवासी एक महिला शुक्रवार दोपहर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल चिचोली रेफर किया गया। भरसेन निवासी 55 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी राजेंद्र कुमार अपने पति के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रही थीं। दयालपुर चौराहा के पास अचानक बाइक पत्थर से टकरा गई और असंतुलित होकर मुन्नी देवी सड़क पर गिर पड़ीं। घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने चिचोली रेफर कर दिया। नेशनल हाइवे टोल प्लाजा पर अब यूपीआई से होगा भुगतान अजीतमल, संवाददाता। नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारों और कैश भुगतान में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए टोल प्लाजाओं पर अब यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है। सभी बूथों पर क्यूआर कोड लगा दिए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर चालक सीधे टोल शुल्क जमा कर सकेंगे। अब तक फास्टैग न होने या फास्टैग ब्लैकलिस्ट, हॉटलिस्ट होने पर वाहन चालकों को दोगुना कैश भुगतान करना पड़ता था, जिससे विवाद और जाम की स्थिति बन जाती थी। नई व्यवस्था के तहत यूपीआई से भुगतान करने पर फास्टैग शुल्क का सिर्फ सवा गुना ही देना होगा, जो कैश के दोगुने भुगतान की तुलना में काफी सस्ता विकल्प है। अनंतराम टोल प्लाजा के संयुक्त महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि 14/15 नवंबर की रात से यह सुविधा लागू कर दी गई है और सभी सिस्टम अपडेट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूपीआई व्यवस्था से टोल भुगतान प्रक्रिया और अधिक तेज, पारदर्शी और सुचारु होगी। फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रकरण में सभासद ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत द्वारा जारी कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र मामले में वार्ड नम्बर 4 शिवाजी नगर के सभासद ने अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष को पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। सभासद का आरोप है कि जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है और तत्कालीन लिपिक महत्वपूर्ण दस्तावेज अभी तक अपने पास रखे हुए है, जिससे छेड़छाड़ की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने मांग की कि लिपिक को जांच पूर्ण होने तक कार्यमुक्त किया जाए, सभी दस्तावेजों को सील कर सुरक्षित रखा जाए और जांच अधिकारी को मूल अभिलेख अपने नियंत्रण में लेने के निर्देश दिए जाएं। सभासद ने पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने की अपील की है। घर में घुसकर गाली-गलौज व तोड़फोड़ करने का आरोप अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलूरूहुआ निवासी किरण देवी ने तीन युवकों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ और बकरी को घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को आरोपित उसकी नाबालिग बेटी दिव्यांशी पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए घर में घुस आए। रोधने पर उन्होंने ईंट मारकर उसकी बकरी को घायल कर दिया और दरवाजे व अन्य सामान तोड़ दिए। आरोप है कि युवकों ने रसोई की गैस खोलकर आग लगाने की भी कोशिश की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। मां के साथ लड़कों द्वारा मारपीट का आरोप अजीतमल, संवाददाता। कस्बा राजीव नगर निवासी अंगद पुत्र उमाशंकर ने अपने दोनों बेटों और पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि गुरुवार दोपहर जब वह दुकान जा रहे थे तो दोनों बेटे शराब के नशे में मिले। मना करने पर दोनों ने मां के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। घटना में अंगद का हाथ घायल हो गया और शरीर पर भी कई चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जातिसूचक गालियां देकर मजदूर के साथ मारपीट का आरोप अजीतमल, संवाददाता। ग्राम चेनी का पुरवा निवासी मुनीष कुमार ने तीन लोगों पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह गुरुवार शाम नन्दलाल का पुरवा निवासी एक ट्रैक्टर मालिक के साथ बाजरे की बाली थ्रेशर से कटवाने गया था। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचकर ट्रैक्टर मालिक को जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे साथ लाने पर आपत्ति जताने लगे। मना करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी कि दोबारा खेत में दिखे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। जिला बार एसोसिएशन महामंत्री से गाली-गलौज और मारपीट, रंगदारी मांगने का आरोप अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर निवासी अजय कुमार पाल, महामंत्री जिला बार एसोसिएशन ने पड़ोसी युवक बृजकिशोर उर्फ गपसल्ली पर गाली-गलौज, जानलेवा हमला करने और दस हजार रुपये मासिक रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 13 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे आरोपी ने पहले गालियां दीं और फिर कैंची से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।