जल मिशन कर्मचारियों पर महिला से मारपीट का आरोप, सीएचसी में भर्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

जुआ गांव में जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक महिला के साथ मारपीट की। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया। महिला ने आरोप लगाया कि कर्मचारी शराब के नशे में थे और विवाद के दौरान उन्होंने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जल मिशन कर्मचारियों पर महिला से मारपीट का आरोप, सीएचसी में भर्ती

फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जुआ गांव में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के कर्मचारियों पर एक महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव में जल मिशन के कर्मचारी घर-घर पानी की टोंटी लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जुआ गांव निवासी राजकुमारी पत्नी विमल कुमार और कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर कर्मचारियों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।

पीड़िता राजकुमारी ने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी शराब के नशे में थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर दी, जिससे उसकी कमर में चोट आ गई। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। घटना के बाद महिला ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। महिला का उपचार कराया जा रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।