Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsWoman Accuses In-Laws of Dowry Harassment and Abuse
पति सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Auraiya News - एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पति और ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही दिन बाद से दहेज में मोटरसाइकिल और प्लाट की मांग की जा रही थी।

Wed, 29 Oct 2025 05:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार उसकी शादी 27 जुलाई 2020 को मुस्लिम शरियत के अनुसार सलमान उर्फ़ गोल्डन के साथ हुई थी। शादी में घर वालों ने करीब 4 लाख रुपये का गृहस्थी-सामान तथा दान-दहेज दिया गया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति और ससुराल पक्ष लगातार दहेज में मोटरसाइकिल व प्लाट की मांग करने लगे। महिला और उसके परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की और पंचायत कराई, लेकिन धमकियां और मारपीट का सिलसिला थम नहीं रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला ने बताया कि 18 जुलाई 2023 को जन्मी उनकी पुत्री के जन्म तथा उसके इलाज का खर्च भी उनके परिजनों ने उठाया। 8 जुलाई को पति के साथ कहा-सुनी और हाथापाई हुई। महिला के अनुसार, पति ने कहा कि यदि उसने मनमाना दहेज नहीं दिया तो उसे तलाक दे देगा और दूसरी शादी कर देगा। इस मामले में महिला ने औरैया थाना में शिकायत देकर पति सलमान उर्फ़ गोल्डन निवासी फिरोजाबाद सहित सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज व प्रताड़ना से संबंधित मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।