कंचौसी स्टेशन पर लगा वाटर कूलर, यात्रियों को मिलेगी राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे प्रशासन ने वाटर कूलर स्थापित किया है। इससे यात्रियों को गर्मी में ठंडा पानी मिलेगा। पहले गर्म पानी की समस्या थी, जिससे यात्रियों को बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता था। अब स्टेशन पर दो वाटर कूलर लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

कंचौसी स्टेशन पर लगा वाटर कूलर, यात्रियों को मिलेगी राहत

कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे प्रशासन ने वाटर कूलर स्थापित करा दिया है। इससे अब भीषण गर्मी में यात्रियों को ठंडा पानी मिल सकेगा। लंबे समय से स्टेशन पर शीतल पेयजल की व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब तक स्टेशन पर लगे वाटर टैब से गर्म पानी आने के कारण यात्रियों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता था। गर्मी के मौसम में हालात ऐसे थे कि ट्रेन रुकते ही यात्री ठंडे पानी की तलाश में इधर-उधर दौड़ते थे, लेकिन नलों से गर्म पानी आने पर मायूस होकर लौट जाते थे।

बताया गया कि इसी माह प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने कंचौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की समस्या को देखते हुए उन्होंने रेलवे अधिकारियों को स्टेशन पर वाटर कूलर स्थापित कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर वाटर कूलर लगवा दिया गया। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब एक हजार यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में वाटर कूलर लगने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि स्टेशन पर दो वाटर कूलर लगाए जाने हैं। जल्द ही प्लेटफार्म नंबर दो पर भी वाटर कूलर स्थापित कराया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।