Auraiya News: मतदाता बनने का मौका, 17 और 24 अक्तूबर को हर बूथ पर लगेंगे विशेष शिविर
Auraiya News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए 17 और 24 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बूथ स्तरीय अधिकारी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सहायता देंगे। नागरिक फॉर्म-6 भर सकेंगे और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर मतदाता सूची में अपना नाम भी जांच सकेंगे।

Auraiya News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्तूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। दोनों दिन बूथ स्तरीय अधिकारी सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सहायता चौकी बनाकर नागरिकों को फॉर्म-6 भरने और जरूरी अभिलेखों की जानकारी दी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने का अवसर देना है।
अभियान में उन नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है। मतदाता बनने की पात्रता पूरी करने वाले युवाओं को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। विशेष शिविर के दौरान प्रत्येक मतदेय स्थल पर संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्हें पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। बूथ पर 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली और इसके बाद जारी पूरक सूचियां भी उपलब्ध रहेंगी। नागरिक सूची देखकर अपने नाम की स्थिति की जानकारी कर सकेंगे।

