ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की उठाई मांग

Jan 09, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - कंचौसी में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायतों पर नाराजगी जताई है क्योंकि ठंड के मौसम में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। कई गांवों में लोग निजी ईंधन से अलाव जलाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पंचायतों से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्राम प्रधानों ने जल्द ही इस समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की उठाई मांग

कंचौसी, संवाददाता। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच गांवों में ग्राम पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था न किए जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। कई पंचायतों में लोग निजी ईंधन से अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधानों से तुरंत सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौगवा व ढिकियापुर तथा भाग्यनगर ब्लॉक के जमौली, कंचौसी गांव, चमरोंआ और दोही गांव में अब तक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था कराई गई थी लेकिन इस बार भयंकर ठंड के बावजूद कोई तैयारी नहीं की गई है।

एक ग्रामीण ने बताया कि रात में ठंड इतनी बढ़ जाती है कि बिना अलाव के बाहर निकलना मुश्किल होता है, लेकिन पंचायत ध्यान नहीं दे रही है। नौगवा ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में कंचौसी रेलवे स्टेशन होने के बावजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई, जिसको लेकर लोगों ने ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार पर उदासीनता का आरोप लगाया। इस संबंध में वीडियो सहार राजनरायन पांडेय ने बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायतों में अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;