Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsVillagers Demand Action as Poor Drainage Causes Health Issues in Udhoopur
तीन साल से जलभराव में डूबा उधूपुर, मंदिर मार्ग पर चलना मुश्किल

तीन साल से जलभराव में डूबा उधूपुर, मंदिर मार्ग पर चलना मुश्किल

संक्षेप:

Auraiya News - ग्राम पंचायत गोरी गंगा प्रसाद के मजरा उधूपुर में जल निकासी न होने से ग्रामीण परेशान हैं। गंदा पानी जमा होने के कारण मंदिर जाने वाले रास्ते पर दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन जब समाधान नहीं हुआ तो वे जिलाधिकारी से मदद की मांग करने पहुंचे। अब प्रशासन जल्द समाधान का आश्वासन दे रहा है।

Jan 14, 2026 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

ककोर, संवाददाता। ग्राम पंचायत गोरी गंगा प्रसाद के मजरा उधूपुर में तीन वर्षों से जल निकासी न होने से ग्रामीण परेशान हैं। मंदिर जाने वाले रास्ते पर गंदा पानी जमा होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान व सचिव से शिकायत की, लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग करने लगे। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में सोनी देवी, देवेंद्र कुमार, दीपेन्द्र, छोटे लाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि उधूपुर गांव में नालियों की स्थिति बेहद खराब है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जल निकासी न होने से नालियां बजबजा रही हैं और गलियों में दुर्गंध फैल रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना कीचड़ और नाले के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी जाते हैं। स्थिति यह कि जलभराव की वजह से एक दर्जन घरों में आधा सैकड़ा से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। कई घरों के अंदर तक गंदा पानी भर जाता है जिससे परिवार वर्षभर बीमारियों की चपेट में आते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में वर्षों से न कूड़ा उठाया जाता है और न नालियों की सफाई होती है। सिर्फ आश्वासन मिलते हैं लेकिन जमीन पर कोई सुधार नहीं दिखता। मजबूर होकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंचकर कहा कि अब समस्या का समाधान जिला प्रशासन ही कराए। शिकायत की जानकारी पर जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द जल निकासी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीण बोले..... गांव में वर्षों से न कूड़ा उठाया जाता है और न नालियों की सफाई होती है। सिर्फ आश्वासन मिलते हैं लेकिन जमीन पर कोई सुधार नहीं दिखता। बीमारी फैलने का डर सबसे ज्यादा है। प्रशासन जल्द समाधान कराए। गांव में नालियां बंद होने से घरों तक गंदा पानी घुस जाता है। मंदिर जाने वाले रास्ते पर पैर रखना मुश्किल है। तीन साल से शिकायत कर रहे हैं लेकिन सिर्फ भरोसा मिलता है। बीमारी फैलने का डर सबसे ज्यादा है। प्रशासन जल्द समाधान कराए। सोनी देवी गांव की हालत बेहद खराब है। बच्चे स्कूल जाते वक्त फिसलकर गिर जाते हैं। नालियों से बदबू और गंदगी फैल रही है। प्रधान व सचिव को कई बार कहा लेकिन कुछ नहीं हुआ। आखिरकार जिला मुख्यालय जाकर शिकायत करनी पड़ी। देवेंद्र कुमार गांव में जलभराव से जीना मुश्किल हो गया है। कई घरों में पानी भर जाता है। बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती है। अगर जल निकासी बन जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। अब उम्मीद जिला प्रशासन से है कि समाधान होगा। दीपेंद्र कुमार नालियों की सफाई नहीं होती और कूड़ा भी कभी नहीं उठाया गया। बीमारियों का खतरा हर समय बना रहता है। हमने कई बार बताने की कोशिश की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब डीएम से गुहार लगाई है, उम्मीद है सुनवाई होगी। छोटेलाल गंदे पानी की वजह से महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। घर में पानी आ जाता है और कई बार खाना बनाना तक मुश्किल हो जाता है। तीन साल से यही हाल है। जल्द निकासी बने तो राहत मिले। मुन्नी देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर गंदा पानी भरा है। दर्शन करने जाना भी मुश्किल है। बरसात में तो रास्ता दिखाई तक नहीं देता। हम लोग चाहते हैं कि प्रशासन नालियां ठीक कराए और पानी का निकास बनवाए। पूरन बाबा गांव की समस्या किसी से छिपी नहीं है। कई बार शिकायत की लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अब डीएम के पास जाकर समस्या बताई है। उम्मीद है अब कोई ठोस कदम उठेगा और जल निकासी बन जाएगी। बाबा विजय नाथ गंदे पानी में बीमारी फैलती है। बच्चे खेलते हुए नाली तक पहुंच जाते हैं। घरों में मच्छर और दूषित वातावरण से परेशान हैं। प्रधान को बताया लेकिन कोई काम नहीं हुआ। अब प्रशासन से उम्मीद है। दीपचन्द्र पाल