Auraiya News: सप्ताहभर से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में बैहारी गांव

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक के बैहारी गांव में एक सप्ताह पहले बिजली का ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को पेयजल, घरेलू कामों और रात में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्‍होंने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। विद्युत विभाग ने कहा है कि शनिवार तक नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो सकता है।

Auraiya News: सप्ताहभर से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में बैहारी गांव

Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के केशमपुर फीडर से जुड़े बैहारी गांव में एक सप्ताह पहले फुंका बिजली का ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। बरसात और उमस भरे मौसम में ग्रामीणों को पेयजल, घरेलू कार्यों और रात के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से कई बार बिजली विभाग में शिकायत की गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं पेयजल की व्यवस्था भी बाधित हो गई है।

रात में अंधेरा रहने से लोगों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ओमकार, संजीव पाठक, जगदीश दुबे, सुमित तिवारी, अनिल राजपूत, राजू तिवारी सहित अन्य लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। अवर अभियंता रविंद्र प्रताप ने बताया कि ट्रांसफार्मर की पीआर (प्रस्ताव) तैयार कर दी गई है। शनिवार तक नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने की संभावना है। ट्रांसफार्मर मिलते ही उसे स्थापित कर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsAuraiya News: सप्ताहभर से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में बैहारी गांव