हुरियारों की टोली ने धूमधाम से खेली होली
Auraiya News - सहार कस्बे में होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। हुरियारों की टोली ने बैंड-बाजों के साथ रंग खेला। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पूरा कस्बा रंगों में सराबोर रहा और प्रशासन की देखरेख में उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सहार, संवाददाता। सहार कस्बे में होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। रंगों के इस त्योहार पर कस्बे में हुरियारों की टोली बैंड-बाजों की धुन के साथ पूरे क्षेत्र में घूम-घूमकर होली खेलती नजर आई। सुबह से ही हुरियारे बिधूना रोड से लेकर मुख्य बाजार तक घर-घर पहुंचे और लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और होली गीतों के बीच हुरियारे जमकर नाचे। दोपहर तक पूरा कस्बा रंगों से सराबोर रहा और चारों ओर फाग गीतों की गूंज सुनाई देती रही। कस्बे के लोगों ने भी हुरियारों का स्वागत करते हुए उन्हें रंग-गुलाल लगाया और मिष्ठान वितरित कर पर्व की खुशियां साझा कीं।
पूरे दिन कस्बे में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। इस दौरान ग्रीस तोमर, विमलेश शर्मा, संजय मिश्रा, सोनू कुशवाहा, कमलेश राजपूत, मनोज राजपूत, शैलेन्द्र, राहुल, नितीश सिंह, सत्यम राज, प्रखर, कृष्णा, प्रसून, हरिओम गुप्ता, राजेश गुप्ता, सोभी गुप्ता, सुरेंद्र यादव फौजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशासन की सतर्कता के बीच कस्बे में होली का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


