ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का ककोर बंबा पर भव्य स्वागत

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का ककोर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को 51 किलो की माला पहनाई और क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती की समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। मंत्री से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की गई।

ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का ककोर बंबा पर भव्य स्वागत

ककोर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत के जनपद औरैया आगमन पर ककोर बुजुर्ग बंबा चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता अनुराग दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मंत्री को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता अनुराग दीक्षित ने क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती की समस्या से मंत्री को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि ककोर ग्राम पंचायत को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। कार्यक्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं औरैया जिला प्रभारी आनंद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. सर्वेंद्र सिंह भदौरिया, मोनू सेंगर, मर्यादा देवी, स्वीटी कुशवाहा, राजेश सिंह राजावत, महावीर प्रसाद राठौर, कमलेश दिवाकर, माधव, सौरभ राजपूत, संजय कुशवाहा, पूर्व प्रधान उसरारी अजय सिंह तोमर, आशुतोष राजपूत, जितेंद्र सिंह यादव, राकेश तिवारी, संजय नायक, विक्रांत दोहरे, नसीम खान, जमील खान, भारत सिंह कुशवाहा, विमल चौहान, बृजपाल कठेरिया, सौरभ दीक्षित, रिकूं पांडेय समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।