14 जून को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, नौ केंद्रों पर 4,500 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 14 जून को होने वाली प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने नकलविहीन एवं भरोसेमंद परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी व्यवस्थाएँ ठीक रहें और परीक्षा के दौरान लापरवाही ना हो।

14 जून को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, नौ केंद्रों पर 4,500 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ निर्वहन करें तथा किसी भी चुनौती का आपसी समन्वय से समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान लापरवाही या अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लें। साथ ही परीक्षा के दौरान मुख्यालय पर उपलब्ध रहें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर पूरी तरह संचालित रहने चाहिए। इसके अलावा पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, फर्नीचर और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी मशीनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्रों के भीतर पूरी तरह वर्जित रहेंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, एसडीएम अजीतमल गरिमा सोनकिया, एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, एसडीएम बिधूना निखिल राजपूत, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya News14 जून को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, नौ केंद्रों पर 4,500 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा