व्यापार मंडल ने प्रेमानंद आश्रम में किया पौधारोपण

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

- शहर के प्रेमानंद आश्रम परिसर में तीसरे चरण का अभियान चलाया गया- 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य, संरक्षण की भी बनाई गई व्यवस्थाफोटो: 16 पौधरोपण करते व्याप

व्यापार मंडल ने प्रेमानंद आश्रम में किया पौधारोपण

औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को शहर स्थित प्रेमानंद आश्रम परिसर में पौधारोपण अभियान के तीसरे चरण का आयोजन किया। इस दौरान चंदन, कल्पवृक्ष, रुद्राक्ष, पीपल और वटवृक्ष सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में कुल आठ पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेयी बबलू ने किया। उन्होंने बताया कि शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर में कुल 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान में व्यापारी नेता मनीष पोरवाल हीरू का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से चंदन, कल्पवृक्ष, रुद्राक्ष, पीपल और वटवृक्ष जैसे महत्वपूर्ण पौधे उपलब्ध कराए गए। पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड, कंपोस्ट खाद और नियमित सिंचाई की भी व्यवस्था की गई है, जिससे पौधों का बेहतर विकास हो सके। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। व्यापार मंडल के कार्यकर्ता नियमित रूप से पौधों की निगरानी करेंगे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएंगे। अभियान के सफल होने पर शहर का वातावरण और अधिक स्वच्छ एवं हरित होगा। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, रविशंकर शुक्ला, अमर विष्णोई, विनोद बरुआ, आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेयी बबलू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 5100 पौधे लगाने के लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शहर को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya Newsव्यापार मंडल ने प्रेमानंद आश्रम में किया पौधारोपण