Auraiya News: शराब पीकर ट्रक चलाते मिले दो चालक, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: औरैया जिले में दो ट्रक चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। एक चालक में अल्कोहल की मात्रा 206 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर और दूसरे में 48 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पाई गई। दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

Auraiya News: शराब पीकर ट्रक चलाते मिले दो चालक, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति

Auraiya News: औरैया, संवाददाता। जिले में जांच के दौरान शराब पीकर ट्रक चला रहे दो चालक पकड़े गए। जांच में एक चालक में अल्कोहल की मात्रा 206 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर और दूसरे में 48 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर मिली। परिवहन विभाग ने दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त करने की संस्तुति की है। दोनों ट्रकों को ब्लैकलिस्ट भी कराया गया है।

जांच प्रक्रिया

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन एनसी शर्मा ने बताया कि गुरुवार को जिले में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने समेत विभिन्न मामलों में 63 गैर व्यावसायिक वाहनों के चालान किए गए।

शराब के प्रभाव में चालक

जांच के दौरान दो ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। जांच में एक चालक में अल्कोहल की मात्रा 206 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर जबकि दूसरे में 48 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पाई गई। दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है। दोनों ट्रकों को ब्लैकलिस्ट कराया गया है।

अधिक कार्रवाई

इसके अलावा तीन ओवरलोड वाहनों को सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध कराया गया। एक अन्य ओवरलोड ट्रक को अजीतमल कोतवाली में निरुद्ध किया गया। कार्रवाई के दौरान दो वाहन स्वामियों ने ऑनलाइन जुर्माना भी जमा कराया।

कोट--

जांच में दो ट्रक चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले हैं। दोनों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त करने की संस्तुति की गई है। दोनों ट्रकों को ब्लैकलिस्ट कराया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 63 अन्य वाहनों के चालान भी किए गए हैं।

- एनसी शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी

सामान्य प्रश्न

✦जिले में कितने ट्रक चालकों को शराब पीकर पकड़ा गया?−
दो ट्रक चालकों को शराब पीकर पकड़ा गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: शराब पीकर ट्रक चलाते मिले दो चालक, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति