ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयातिलक शोध संस्थान में दो कवियों को किया सम्मानित

तिलक शोध संस्थान में दो कवियों को किया सम्मानित

औरैया। संवाददाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस पर तिलक शोध संस्थान की ओर...

तिलक शोध संस्थान में दो कवियों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSat, 24 Jul 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

औरैया। संवाददाता

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस पर तिलक शोध संस्थान की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने तिलक के जीवन के बारे में जानकारी दी। संस्थान की ओर से दो कवियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कवि सुरेश चंद चतुर्वेदी और रामस्वरूप दीक्षित ने तिलक के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कवियात्री इति शिवहरे ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। आसाराम वर्मा ने तिलक के जीवन पथ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उन्हीं की वजह से हमें आजादी मिली है। हम सबको इसे संभाल कर रखना है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को तिलक के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश बाबू चतुर्वेदी ने तिलक पर काव्य पाठ किया। अध्यक्षता कर रहे कभी रामस्वरूप दीक्षित ने कई रचना सुनाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज की वर्तमान व्यवस्था पर कटाक्ष किए। कवि गोविंद दुबे ने कहा कि आहवान पर महाकाल का बिगुल बजाया जाता है। कारागार में गीता का पाठ सुनाया जाता है। कवि रवी शंकर शुक्ला ने जगजननी के थे। वीर पुत्र हम करते हैं शत शत वंदन। युवा कवि गोपाल पांडे ने राम भक्त जिनके ह्रदय में थी, पुलिस को लाठियों का बार झेल गए। अमर सिंह भदौरिया, पंथ नारायण पांडे कटक, गुरु प्रताप शर्मा, अनुरोध त्रिपाठी, अवध नारायण गुप्ता, अभिषेक तिवारी, प्रवीण गुप्ता, कृष कुमार, मिथुन मिश्रा, महेंद्र अवस्थी, डॉ राधेश्याम गुप्ता आदि लोगों ने भी तिलक के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए अपनी रचनाएं पढ़ी। बाद में स्वर्गीय डॉक्टर कृष्ण दत्त शुक्ल स्मृति सम्मान से रवी शंकर शुक्ला को और डॉक्टर प्रेम नारायण शुक्ला स्मृति सम्मान से युवा कवि गोपाल पांडे को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व आयोजक पुष्पक शुक्ला और पियूष शुक्ला ने सभी का स्वागत किया। साक्षी शुक्ला और दीक्षित ने प्रेम नारायण शुक्ला की रचना सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर ईशान, सार्थक, साहित्य, विश्वास दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर गोविंद दुबे ने किया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें