Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsTruck Collision Injures Auto Driver and Passengers Near Purha River Bridge
ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो चालक सहित तीन गंभीर

ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो चालक सहित तीन गंभीर

संक्षेप:

Auraiya News - बुधवार शाम कुदरकोट थाना क्षेत्र में एक ट्रक के चेसीस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

Jan 14, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

कुदरकोट, संवाददाता। बुधवार शाम कुदरकोट थाना क्षेत्र के पुरहा नदी पुल के पास धनवाली मोड़ पर एक ट्रक के चेसीस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार ऑटो चालक और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, इटावा-कन्नौज हाइवे पर बिधूना की तरफ से आ रहे नए ट्रक के चेसीस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग दब गए। राहगीरों ने तुरंत दबी सवारियों को निकालकर पुलिस को सूचना दी।

घायलों में ऑटो चालक अरुण कुमार निवासी कालाबोझ, कुदरकोट, शिवकुमार और उनकी पत्नी उपासना निवासी हरचंदापुर, एरवाकटरा शामिल हैं। सभी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऑटो में कुल पांच सवारियां मौजूद थीं, जिनमें से दो की स्थिति सामान्य बताई गई है। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक के चेसीस और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल सवारियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे की पूरी जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;