पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प दोहराए, समर्पण दिवस पर गोष्ठी
Auraiya News - दिबियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके विचारों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह चौहान ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांत की प्रासंगिकता को बताया।

दिबियापुर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को दिबियापुर के नारायणी मंडपम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई। जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को कहा। पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भी उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री शिव सिंह भारती, कौशल राजपूत, धीरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


