Auraiya News: औरैया में स्कूल वाहनों पर कार्रवाई तेज, 13 के चालान, दो वाहन सीज
Auraiya News: औरैया, संवाददाता। 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत स्कूल वाहनों की जांच की गई। 13 वाहनों का चालान और 2 बिना पंजीकरण बसें सीज की गईं। ये कार्रवाई एन.सी. शर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Auraiya News: औरैया, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत शुक्रवार को स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान विभिन्न मानकों का उल्लंघन करने पर 13 स्कूल वाहनों का चालान किया गया, जबकि बिना पंजीकरण संचालित मिलीं दो स्कूल बसों को सीज कर दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एन.सी. शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान स्कूल वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच में दो वाहन बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए, जिन्हें कोतवाली सदर क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध (सीज) कराया गया।
अभियान का उद्देश्य
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूल वाहनों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो और सभी वाहन निर्धारित मानकों का पालन करें।
सख्त कार्रवाई
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एन.सी. शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत मानकों का पालन नहीं करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


