Auraiya News: मानक तोड़ने पर चार स्कूली वाहनों समेत सात का चालान

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: शनिवार सुबह परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत जिले में वाहनों की जांच का अभियान चलाया। जांच के दौरान चार स्कूली और तीन निजी यात्री वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों की पडताल की और सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों को निर्देश दिया। कुल मिलाकर, सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Auraiya News: मानक तोड़ने पर चार स्कूली वाहनों समेत सात का चालान

Auraiya News: मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत शनिवार सुबह परिवहन विभाग ने जिले में वाहनों की जांच का अभियान चलाया। स्कूली वाहन के निर्धारित मानकों का उल्लंघन मिलने पर चार वाहनों का चालान किया गया। वहीं तीन निजी यात्री वाहनों का व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल होते मिलने पर कार्रवाई की गई। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन एनसी शर्मा ने शनिवार सुबह वाहनों की जांच की। इस दौरान स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। कमियां मिलने पर चार स्कूली वाहनों का चालान किया गया। जांच के दौरान तीन ऐसे निजी यात्री वाहन भी मिले, जिनका इस्तेमाल व्यावसायिक वाहन के रूप में किया जा रहा था।

इन तीनों वाहनों का भी चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल सात वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई हुई। इसके अलावा सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चालान के साथ वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: मानक तोड़ने पर चार स्कूली वाहनों समेत सात का चालान