Auraiya News: रातभर चला एआरटीओ का अभियान, ओवरलोड वाहनों व अनधिकृत बसों पर कड़ी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: परिवहन विभाग ने जिले में ओवरलोड वाहनों और परमिट उल्लंघनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान में आठ वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिसमें तीन ओवरलोड मालवाहन सीज़ किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Auraiya News: रातभर चला एआरटीओ का अभियान, ओवरलोड वाहनों व अनधिकृत बसों पर कड़ी कार्रवाई

Auraiya News: परिवहन विभाग ने रविवार देर रात जिले में ओवरलोड वाहनों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर संचालित हो रही बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान आठ वाहनों पर कार्रवाई करते हुए तीन ओवरलोड मालवाहक वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि अन्य वाहनों पर जुर्माना और चालान की कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एन.सी. चंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड मालवाहनों और बिना नियमों का पालन किए संचालित हो रहे व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक ओवरलोड मालवाहन से ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया, जबकि तीन ओवरलोड मालवाहनों को सीज कर दिया गया। सीज किए गए वाहनों को सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है। इसके अलावा परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित मिली दो बसों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। वहीं दो अन्य बस संचालकों ने निर्धारित जुर्माना ऑनलाइन जमा किया। एआरटीओ (प्रवर्तन) ने कहा कि सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ओवरलोडिंग, बिना वैध परमिट संचालन और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsAuraiya News: रातभर चला एआरटीओ का अभियान, ओवरलोड वाहनों व अनधिकृत बसों पर कड़ी कार्रवाई