ब्लॉकहट के चलते अछल्दा स्टेशन पर 20 मिनट खड़ी रही महानंदा एक्सप्रेस, यात्रियों को परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - अछल्दा स्टेशन पर सोमवार दोपहर महानंदा एक्सप्रेस को 20 मिनट तक रोका गया, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। पाता स्टेशन के पास ब्लॉक के चलते ट्रेन को रोकना पड़ा। इस दौरान पानी और हवा की कमी से यात्री नाराज नजर आए। रेलवे क्रॉसिंग पर भी मेंटेनेंस कार्य के चलते लंबी कतारें लगीं।

ब्लॉकहट के चलते अछल्दा स्टेशन पर 20 मिनट खड़ी रही महानंदा एक्सप्रेस, यात्रियों को परेशानी

अछल्दा, संवाददाता। पाता स्टेशन के पास लिए गए ब्लॉक के चलते सोमवार दोपहर महानंदा एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे से 1 बजकर 45 मिनट तक पाता स्टेशन के निकट ब्लॉक लिया गया था। इसी बीच इटावा से कानपुर की ओर जा रही महानंदा एक्सप्रेस को करीब 1 बजकर 29 मिनट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोक दिया गया। ब्लॉक समाप्त होने के बाद लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

अचानक हुए इस ठहराव के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों को गर्मी में काफी असुविधा झेलनी पड़ी। कई यात्री पानी और हवा की कमी से परेशान नजर आए, जिससे नाराजगी भी देखने को मिली। वहीं कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर मेंटेनेंस कार्य भी किया गया। इस दौरान इमरजेंसी बूम लगाकर दोनों ओर के बूम की मरम्मत की गई। करीब 25 मिनट तक क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।